Menu
blogid : 147 postid : 576789

Happy Independence Day: इस तरह आजादी का जश्न हम कब तक मनाएंगे?

Jagran Junction Blog
Jagran Junction Blog
  • 158 Posts
  • 1211 Comments

जान गंवाई हमने, आजादी पाई, हिंद बना हमारा, हिंदुस्तान में लहर खुशी की आई।

जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान का नारा था, अचानक सब बदल गया, येहिंदुस्तान हमारा था।

आज अचानक तलवारें फिर खनकने लगी हैं, त्राहि मची है जन-जन में, भारत मां सिसकने लगी है।

एक बार फिर आजादी का झंडा लहराएंगे, पर टूटे हुए दिलों को शायद जोड़ नहीं पाएंगे।

इस तरह आजादी का जश्न हम कब तक मनाएंगे………


15 अगस्त, 1947 को भारत ने अपना स्वराज हासिल किया था और इस साल यानि 15 अगस्त, 2013 के दिन भारत अपनी आजादी की 66वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है। यूं तो आजाद भारत की उम्र अभी कुछ खास नहीं है लेकिन इन चंद वर्षों में भारत ने तरक्की और उन्नति की जो राह पकड़ी है वह अन्य सभी स्वतंत्र राष्ट्रों की तुलना में काफी बेहतर साबित हो रही है।



पर कहते है ना कि कहीं ना कहीं कुछ ना कुछ कमी बाकी रह ही जाती है। ऐसा ही हुआ हमारे देश के साथ। विकास और उन्नति की सीढ़ियां चढ़ते हुए कब समानता और सुरक्षा का सपना पीछे छूट गया पता भी नहीं चला। चारों ओर फैले भ्रष्टाचार, महंगाई और देश की आधी आबादी के प्रति दिनोंदिन बढ़ती आपराधिक वारदातों के मद्देनजर यह आवाजें भी उठती रहती हैं कि शायद यह वो भारत नहीं है जिसका सपना आजादी के उन मतवालों ने संजोया था.



बनते-बिगड़ते राजनैतिक, सामाजिक और आर्थिक हालातों के बीच इस साल हम आजाद भारत की एक और सीढ़ी चढ़ने जा रहे हैं। इसकी महत्ता को देखते हुए जागरण जंक्शन मंच अपने सभी सम्मानित ब्लॉगरों को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आजाद भारत से जुड़े अपने ख्यालात अन्य ब्लॉगरों के साथ साझा करने का अवसर प्रदान कर रहा है। आप अपने ब्लॉग के माध्यम से अपने दिल की बात अन्य ब्लॉगरों के साथ बांट सकते हैं और चाहे तो दूसरे ब्लॉगरों के आलेखों पर कमेंट भी कर सकते हैं।



Our freedom fighters sacrificed their lives but their dream India is still Missing.

HAPPY INDEPENDENCE DAY INDIA!!



अपना ब्लॉग लिखते समय इतना अवश्य ध्यान रखें कि आपके शब्द और विचार अभद्र, अश्लील और अशोभनीय ना हों तथा किसी की भावनाओं को चोट ना पहुंचाते हों।


धन्यवाद

जागरण जंक्शन परिवार


Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh